14 कोसी परिक्रमा को लेकर रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परिक्रमा के मद्देनजर एटीएस की टीम ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। टीम के जवानों ने परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। परिक्रमा में शामिल होने पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।