अयोध्या स्थित राम मंदिर की सुरक्षा के लिए एनएसजी की यूनिट स्थायी रूप से तैनात की गई है। 24 से 29 सितंबर तक परिसर में एनएसजी कमांडो सुरक्षा अभ्यास कर रहे हैं। टीम मौजूदा व्यवस्था का आकलन करने के साथ आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारियां परख रही है। एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने बताया कि यूनिट फिलहाल मंदिर परिसर में तैनात है। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा आठ लेयर में है। इसमें एनएसजी, एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी, आरआरएफ, सिविल पुलिस, एसएसएफ , पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसी के जवान शामिल हैं।