अयोध्या में कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में मालवीय मनीला धान का प्रक्षेत्र परीक्षण कराया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीपी शाही और वैज्ञानिक डॉ. राम गोपाल ने मयाबाजार के सरैया गांव में किसान के खेत का भ्रमण कर तकनीकी जानकारी दी। यह किस्म 105-120 दिनों में तैयार होती है और कम सिंचाई में भी अच्छी पैदावार देती है।