फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले- अयोध्या और जनकपुर का पौराणिक रिश्ता अब रेल से होगा मजबूत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ को भारत-नेपाल के हजारों साल पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों का नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या और मिथिला की दो संस्कृतियों का पौराणिक मिलन फिर जीवंत हो रहा है। दोनों क्षेत्रों का रिश्ता रोटी-बेटी का है। अयोध्या के लोग आज भी जनकपुर को ससुराल मानते हैं। इस रेल सेवा से श्रद्धालुओं के आवागमन के साथ धार्मिक पर्यटन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। रास्ते के 10 प्रमुख मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव से सीमावर्ती क्षेत्रों को भी लाभ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें