फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पीईटी परीक्षा में गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, कैलकुलेशन ने बढ़ाई मुश्किल

अयोध्या में रविवार को जीआईसी इंटर कॉलेज से यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में परीक्षार्थियों को गणित के सवालों में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। मैथ के कैलकुलेशन वाले सवालों में परीक्षार्थी उलझे नजर आए। परीक्षा के बाद बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर का स्तर मध्यम से कठिन था। हिंदी और रीजनिंग के सवाल आसान थे, लेकिन गणित के सवालों ने समय ज्यादा लिया। कई सवालों में लंबी कैलकुलेशन करनी पड़ी, जिससे समय प्रबंधन में दिक्कत हुई। परीक्षार्थी सुरेश, सीमा, पूजा ने बताया कि मैथ के 10 से 12 सवाल काफी घुमावदार थे। प्रतिशत, लाभ-हानि और समय-दूरी के सवालों में ज्यादा समय लगा। एक अन्य परीक्षार्थी ने बताया कि कैलकुलेशन में उलझने के कारण कई सवाल छूट गए। अयोध्या में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य सामान अंदर ले जाने पर रोक थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें