फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मृतकों के पीड़ित परिजनों को सौंपे चार-चार लाख के चेक

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में पेड़ गिरने से जान गंवाने वाले मवई और बिचाला के दो परिवारों को रविवार को प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राहत पहुंचाई। उन्होंने विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता के सांकेतिक चेक सौंपे। मवई निवासी धर्मराज पुत्र मालिक राम (40) और बिचाला निवासी रामस्वरूप पुत्र जग्गू राम (76) की शनिवार को तेज आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने दोनों परिवारों को अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता और संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान की मौजूदगी में चेक वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और शासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक रामचंद्र यादव ने भी परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें