फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में तीन व चार नवंबर को होगी सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत

अयोध्या में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत तीन व चार नवंबर को विकासखंड पूरा बाजार क्षेत्र के सरायराशी गांव में आयोजित होगी। महापंचायत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन ठाकुर जय सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। महापंचायत के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को राजा दशरथ समाधि स्थल परिसर में समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की एक विशाल बैठक हुई। अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह और संरक्षक राजेंद्र सिंह ने की। संचालन महामंत्री लाल साहब सिंह ने किया। बैठक में 14 कोस के सूर्यवंशी समाज के प्रमुख लोगों के साथ आयोजन की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। आयोजकों के अनुसार अयोध्या समेत आसपास के जिलों के 121 गांवों से करीब 12 हजार सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा संबंधी और आमंत्रित अतिथियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति का गठन कर वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संरक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि महापंचायत के माध्यम से समाज की एकजुटता, शिक्षा और प्रगति को लेकर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। मुख्य यजमान ठाकुर जय सिंह ने बताया कि कथा और भंडारे की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए बैठने, पेयजल, सुरक्षा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें