फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

अयोध्या के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तारुन में भारत स्काउट गाइड के प्रथम एवं द्वितीय सोपान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन बच्चों को स्काउट के नियमों और विभिन्न जीवनोपयोगी कौशलों का अभ्यास कराया गया। ब्लॉक स्काउट मास्टर अलकेश कुमार पांडेय ने बच्चों को ध्रुव गांठ, फिशरमैन गांठ, रोलिंग हिच और लीवर हिच लगाने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही बीपी सिक्स व्यायाम, स्काउट के चिन्ह, नियम, प्रतिज्ञा और झंडा गीत का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को अलग-अलग टोलियों में बांटकर टोलीनायक नियुक्त किए गए। प्राथमिक चिकित्सा के तहत सांप के काटने और हार्ट अटैक जैसी आपात स्थितियों में किए जाने वाले प्रथम उपचार की जानकारी दी गई। स्वच्छता एवं सेवा के तहत कूड़ेदान के सही उपयोग और कचरे के उचित निस्तारण के बारे में भी बताया गया। बच्चों ने सीटी और हाथों से दिए जाने वाले विभिन्न संकेतों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, सत्येंद्र पाठक, विभा साव, सुरेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, ममता तिवारी, जय वर्धन, सुनील प्रताप, किरन वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें