फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ बंगलुरू की बीस साधिकाओं द्वारा रामायण प्रसंगों पर आधारित नृत्य के माध्यम से श्रीराम प्रभु की आराधना की गई। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज की अगुवाई में आई टोली ने द्वितीय बेला में नृत्य आराधना के उपरान्त भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें