फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने बेटों के साथ कोतवाली पहुंच दी तहरीर

अयोध्या में पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने अपने बेटों के साथ कोतवाली थाने में तहरीर दी है। महिला ने पति पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। संजीदा खातून ने पुलिस को बताया कि उसके पति का उसी के स्कूल में कार्यरत एक अन्य महिला से अवैध संबंध है। पति उस महिला को घर लाना चाहता है। इसी बात को लेकर उसने संजीदा को मारा-पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। महिला अपने बेटों के साथ न्याय के लिए कोतवाली थाने पहुंची। उसने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें