फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अयोध्या में स्वयं सहायता समूह कैडर संघ के बैनर तले जिले के 11 ब्लॉकों से पहुंचीं करीब 500 महिलाओं ने मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्तमान में उन्हें महज दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है। यह राशि करीब 65 रुपये प्रतिदिन के बराबर है। इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। महिलाओं ने न्यूनतम वेतनमान के आधार पर मानदेय निर्धारित करने की मांग की। उनका कहना था कि डिजिटल माध्यम से कार्य कराए जाने के बावजूद उन्हें मोबाइल या टैबलेट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे काम करने में काफी परेशानी होती है। महिलाओं ने पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही स्थायी नियुक्ति पत्र देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें