फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर बेनीगद्दौपुर में रीड ए थॉन कैंपेन

Bhupendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 01:26 PM IST

अयोध्या में कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर, तारुन में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रीड ए थॉन कैंपेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने की पठन प्रतिज्ञा दिलाई गई। बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने और पठन संस्कृति के प्रति जागरूकता के लिए रूम टू रीड संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 15 अगस्त से 8 सितंबर तक यह अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष अभियान की थीम 'मेरे शब्द, मेरी कहानी' रही। बच्चों ने थीम के तहत नई कहानियां और कविताएं पढ़ीं और उनका सस्वर वाचन किया।प्रधानाध्यापक श्याम नारायण कन्नौजिया ने बताया कि विद्यालय में पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों को रोजाना 30 मिनट पुस्तकें पढ़ने का अवसर दिया जाता है, जिससे पठन संस्कृति का विकास हो रहा है। इस अवसर पर दुर्गेश, अनिकेत, सेजल, दिशा, पूजा, आंशू, श्रीगोविंद, रोशनी, गुड़िया, अर्चिता, सोनी, शिवानी, राजनंदनी आदि बच्चों ने कविता और कहानी का वाचन किया। कार्यक्रम में अलकेश पाण्डेय, चंदन राय, सौरभ सिद्धार्थ, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सतेंद्र सिंह, विनोद कुमार, रंजीत, विश्वनाथ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें