फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कैंसर की समय से पहचान के लिए रुदौली में शुरू होगा स्क्रीनिंग अभियान

अयोध्या: अयोध्या में रुदौली कैंसर के बढ़ते खतरे के बीच बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान के लिए रुदौली क्षेत्र में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरौली में पहला कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया जाएगा। कैंप में मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए लोगों की जांच की जाएगी। कैंप में 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं पुरुषों में खासकर तंबाकू सेवन से होने वाले मुंह के कैंसर की जांच पर विशेष जोर रहेगा। जांच बस कैंप स्थल पर पहुंचकर लोगों को स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर अयोध्या कैंसर केयर फाउंडेशन के डॉक्टर अमूल गडवकर, डॉक्टर राहुल और आशीष ने बुधवार को सीएचसी रुदौली के अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला से मुलाकात की। टीम ने अभियान की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग से सहयोग मांगा। कैंप के सफल संचालन और अधिक से अधिक लोगों को स्क्रीनिंग से जोड़ने को लेकर भी चर्चा की गई। शुरुआती पहचान से उपचार में मिलेगी मदद अभियान का उद्देश्य कैंसर के लक्षणों की शुरुआती स्तर पर पहचान कर संदिग्ध मरीजों को समय से आगे की जांच और उपचार के लिए भेजना है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों में तंबाकू सेवन से होने वाले मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने वाले मरीजों की जरूरत के अनुसार आगे की जांच कराई जाएगी। मोबाइल जांच बस के माध्यम से कैंप स्थल पर ही उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को शुरुआती जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग और कैंसर केयर फाउंडेशन की टीम ने क्षेत्रवासियों से 17 सितंबर को नरौली पीएचसी पहुंचकर स्क्रीनिंग कराने की अपील की है। विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं और तंबाकू का सेवन करने वाले पुरुषों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें