फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: गुप्तारघाट में जयघोष के साथ 16 प्रतिमाओं का विसर्जन

अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन सितंबर को शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गईं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आरती के बाद गाजे-बाजे व जयघोष के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद सरयू की धारा में विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गुप्तारघाट पर कुल 16 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें