अयोध्या: प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। अंडर-19 वर्ग के ट्रायल में अयोध्या मंडल के अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी और अमेठी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के आधार पर छह बालक और छह बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 17 से 19 सितंबर तक उन्नाव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बैडमिंटन कोच अनुपम शुक्ला ने बताया कि मंडलीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।