फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अज्ञात मरीज को घसीटने का मामला सीएमएस ने कहा- मरीज को वार्ड में कराया गया भर्ती

अयोध्या: जिला अस्पताल परिसर में अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज को एक व्यक्ति की ओर से घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को वार्ड में भर्ती कर उसकी देखभाल शुरू कर दी। सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि मरीज दो-तीन दिन से अस्पताल परिसर में था और अक्सर इधर-उधर घूमता या जमीन पर लेट जाता था। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति दूसरे मरीज का अटेंडेंट है। उसने मरीज को गेट तक पहुंचाने के लिए खींचा था। जानकारी होने पर मरीज को वार्ड में पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें