फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 70 नहीं, 105 बार हुई चढ़ावा चोरी एसआईटी की चार्जशीट दो दिन में—-

अयोध्या: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी सरकार ने एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट के हवाले से सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चढ़ावा चोरी की 70 घटनाएं नहीं, बल्कि 105 घटनाएं कैद है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया कि जांच दल दो दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल करेगा। जांच में सीसीटीवी फुटेज के अलावा आरोपियों के बयान और अन्य साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। एसआईटी ने 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी की 70 घटनाएं बताई थीं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सोमवार को मेहता ने बताया कि पहली गिरफ्तारी से 90 दिन की अवधि 25 सितंबर को समाप्त हो रही है। अगर इससे पहले चार्जशीट दाखिल नहीं हुई, तो आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल सकती है। इसलिए दो दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर देंगे। पीठ ने संबंधित बंधित मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि चार्जशीट पर कानून के अनुसार कार्रवाई करे। सुनवाई के दौरान स्थिति रिपोर्ट का अध्ययन किया गया। इसमें गिरफ्तारियों की संख्या, जुटाए गए सबूत, सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों का जिक्र था। अदालत ने सभी जानकारियों को रिकॉर्ड पर लिया। याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की, पर सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया। स्पष्ट कहा कि वह मामले को सत्र न्यायाधीश के हाथों से नहीं निकालना चाहती। जरूरत पड़ने पर जांच के आदेश दिए जा सकते हैं । अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा,

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें