फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 28 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे पीईटी, स्टेशनों पर जुटी रही भीड़

अयोध्या में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी। 300 से 400 किलोमीटर दूर से आने वाले अभ्यर्थी आधी रात से ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पहुंचने लगे थे। रात में ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से स्टेशनों पर चहल-पहल बढ़ गई। दूरदराज के जिलों से आए अभ्यर्थियों के सामने समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की चुनौती थी। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने रात में ही सफर शुरू कर दिया, ताकि परीक्षा छूटने का डर न रहे। दो पालियों में परीक्षा होने के कारण केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें