कोतवाली के गांव सुरान में मंगलवार रात मेडिकल स्टोर संचालक दवेंद्र सिंह को दो युवकों ने पीटा। दुकानदार ने खुद को दुकान में बंद कर जान बचाई तो आरोपियों ने पथराव किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दवेंद्र सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि नशे में धुत दो युवक उनकी दुकान पर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित के शटर डाउन कर अंदर बंद होने पर आरोपियों ने बाहर से ईंटें फेंकीं। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी धमकी देकर भाग निकले। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।