फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अमेठी में सावन के अंतिम सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। मंदिर परिसर में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने राष्ट्र व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। ताला के मुकुटनाथ धाम, जागेश्वर धाम, कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, दुखहरण धाम और महादेवन में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। टीकरमाफी स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर, गौरीगंज के महामृत्युंजय धाम, दंडेश्वर धाम और दत्तेश्वर धाम में भी शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। पीढ़ी के तपेश्वरनाथ धाम, राजाफत्तेपुर के बाबा घुइसरनाथ महादेव, फुल्लेश्वर महादेव, पूरे सर्वजीत के शिवेश्वर महादेव और सेमरौता के बाबा उजियारनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की। कई श्रद्धालुओं ने मंदिरों में रुद्राभिषेक कराया। घरों में भी शिवलिंग का अभिषेक कर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। एसपी सरवणन टी. ने मुसाफिरखाना के दंडेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा सभी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें