फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मानदेय बढ़ाने और स्थायी करने की मांग, समूह सखियों ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत कार्यरत समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने और सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। समूह सखियों ने कहा कि वर्ष 2019 से लगातार मिशन के कार्यों में योगदान देने के बावजूद उन्हें संतोषजनक मानदेय नहीं मिल रहा है। समूह सखियों ने उपायुक्त स्वत: रोजगार के माध्यम से शासन को मांगपत्र भेजकर मासिक मानदेय 22 हजार रुपये करने और सभी समूह सखियों को स्थायी करने की मांग की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने के लिए पहचान पत्र, मानदेय सीधे व्यक्तिगत खातों में भेजने और अन्य सुविधाएं देने की मांग की। मांगपत्र में लोकोस का कार्य करने के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और प्रतिमाह रिचार्ज, पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, मेडिकल सुरक्षा और छह माह का मातृत्व अवकाश देने की मांग भी शामिल है। समूह सखियों का कहना था कि लंबे समय से मिशन के कार्यों में योगदान देने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। समूह सखियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगी। धरने में सुमित्रा वर्मा और सुनीता (टांडा), गीता देवी, रेनू लता, शकुंतला, राजकुमारी, सुनीता देवी, मिथिलेश व सुनीता वर्मा (कटेरी), लीलावती, पूजा, मंजू वर्मा और किसमति समेत अन्य समूह सखियां शामिल रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें