फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जलभराव ने बदली बच्चों की राह, तीन किमी दूर पढ़ने जाते हैं नौनिहाल

अंबेडकरनगर। विकासखंड भियांव की ग्राम पंचायत बिलारी में बारिश बच्चों की पढ़ाई की राह में बाधा बन रही है। प्राथमिक विद्यालय परिसर और आसपास जलभराव होने से बरसात के दिनों में स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय में पंजीकृत 26 बच्चों की पढ़ाई करीब तीन किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय दुल्हूपुर में करानी पड़ती है। छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को भी अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश होते ही विद्यालय जाने वाला रास्ता पानी में डूब जाता है। मुख्य मार्ग से विद्यालय तक पक्का रास्ता नहीं होने के कारण समस्या और गंभीर हो जाती है। कई अभिभावक बच्चों को समय से दुल्हूपुर स्कूल पहुंचाने के लिए करीब एक घंटा पहले घर से निकलते हैं। वहीं कुछ बच्चे पैदल ही तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। बिलारी से दुल्हूपुर जाने वाला मार्ग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे बारिश में बच्चों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ जाती है। बिलारी निवासी उर्मिला देवी, आशा देवी और प्रकाश निषाद का कहना है कि समस्या वर्षों पुरानी है। जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत के बावजूद जलभराव और रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें