फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Akash Dwivedi Updated Fri, 28 Aug 2026 04:07 PM IST

अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा गांव में शुक्रवार को तालाब में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है। प्रतापपुर चमुर्खा निवासी रामप्रसाद राजभर ने बताया कि उनका बेटा पवन राजभर (24) शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बैसैरवा तालाब में एक युवक डूबा पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने तक ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला जा चुका था। शव की पहचान पवन राजभर के रूप में हुई। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खास बात यह रही कि युवक का शव तालाब में महज करीब तीन फीट गहरे पानी में मिला। बताया गया कि पवन कुछ दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था। वह परिवार में आयोजित एक मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिव लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें