नवरात्र में जिले से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुर्गा पूजा की धूम है। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना है। आयोजन समितियां प्रतिदिन अलग-अलग प्रसाद वितरित कर रही हैं। शनिवार रात शहर के अधिकतर पंडालों को खोल दिया गया है। शहर के तहसील तिराहा पर खाटू श्याम, अयोध्या मार्ग पर गोलू देवता की आकर्षक झांकी सजाई गई है। पंडालों पर मां के दर्शन लिए सुबह से लेकर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।