फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में अयोध्या को हराकर गोंडा ने जीता बास्केटबॉल का खिताब

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लालबहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा की टीम विजेता बनी। बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के खेल मैदान पर शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में गोंडा ने विश्वविद्यालय परिसर अयोध्या की टीम को 13-9 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 65 यूपी बटालियन एनसीसी, अयोध्या के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ज्ञानप्रकाश पांडेय, रमाबाई महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा और बीएनकेबी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शुचिता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में नॉकआउट आधार पर मुकाबले हुए। गत विजेता होने के आधार पर विश्वविद्यालय परिसर अयोध्या की टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में गोंडा की टीम ने बीएनकेबी पीजी कॉलेज को 18-10 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें