फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत कल, डेढ़ लाख मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य

अंबेडकरनगर: आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को एडीआर भवन में जिला जज चंद्रोदय कुमार ने प्रेस वार्ता की। जिला जज ने कहा कि पिछली लोक अदालत में 1.28 लाख मुकदमों के निस्तारण का लक्ष्य था जिसे इस बार बढ़ाकर 1.50 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्टांप, शिक्षा, गन्ना, श्रम, समाज कल्याण, प्रोबेशन, आबकारी, वन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी पवन कुमार शुक्ला व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम वर्मा इस संबंध में कई बैठकें कर चुके हैं और हर न्यायालय की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सुबह 10 बजे से जिले के सभी न्यायालयों में लोक अदालत शुरू होगी, जिसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें