फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में टांडा चेयरमैन के पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, परिजन बोले- हमें कानून पर भरोसा था

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को अदालत ने सपा नेता मोहम्मद अयाज की हत्या के मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी उबैदुर्रहमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं एक अन्य आरोपी वसीम असगर को दोषमुक्त कर दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शुक्ला ने यह फैसला सुनाया। बताते चलें कि उबैदुर्रहमान, कौमी इंटर कॉलेज, टांडा का पूर्व प्रबंधक है। नगर पालिका परिषद, टांडा की चेयरमैन शबाना नाज के पति सपा नेता मोहम्मद अयाज की अलीगंज के ताज तिराहे पर मई, 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे प्रबंधकीय विवाद बताया जा रहा है। अब कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें