फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में लगातार बारिश और तेज हवा से तापमान लुढ़का, धान व गन्ना की फसल गिरी

अंबेडकरनगर में मौसम में आए परिवर्तन के बाद बृहस्पतिवार रात से लगातार बारिश के साथ चल रही तेज हवा से तापमान तेजी से लुढ़क गया है। इसके साथ धान और गन्ने की फसल खेतों में गिर रही है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान बाली की अवस्था में आ चुकी धान की फसल को हो रहा है। हालात यही रहे तो करीब 10 प्रतिशत फसल प्रभावित हो सकती है। वहीं सब्जियों को भी नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने गांवों का भ्रमण भी शुरू कर दिया है। इसी के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, खंभे, बिजली की लाइनें टूटने से हालात बिगड़ गए हैं। पेड़ गिरने के कारण कारण कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ। नई कॉलोनियों व कच्चे रास्तों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें