फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 470 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित

अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरियों का सम्मान एवं संबोधन कार्यक्रम को आनलाइन सुना। इस दौरान 470 ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद पंचायत राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज और मोबाइल फोन भी मिलेगा, जिससे गांव की सुरक्षा मजबूत होगी। एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी चौकीदारों के हाथों में है। कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सरकार ने चौकीदारों का सम्मान किया है। मानदेय बढ़ने के साथ ही अब और अधिक जिम्मेदारी बढ़ गई है। जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने कहा कि ग्राम प्रहरियों का सरकार ने सम्मान दिया है। अब उनको और अधिक सजगता से कार्य करने की जरूरत है। डीएम ईशा प्रिया ने कहा चौकीदारों से जिले की सुरक्षा की रीढ़ बताया। कहा कि ग्राम प्रहरी गांव की खूफिया पुलिस है। इनके मानदेय में एक हजार बढ़ाने के बाद अब इनकी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें