प्रयागराज में भारी बारिश बाद सड़क, कॉलोनियां और मोहल्ले ही नहीं जलमग्न हैं, बल्कि पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख रेलवे स्टेशन प्रयागराज रामबाग भी बरासत के पानी में डूब गया है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार का ट्रैक पानी में डूब गया है और यहां पर कमर तक पानी इकट्ठा हो गया है। इसके कारण स्टेशन से बनारस मेमो ट्रेन समेत कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों झूंसी स्टेशन से संचालित की जा रही हैं। दो दिन पहले एनईआर के जीएम निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जलभराव पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल निकासी का निर्देश दिया था, बावजूद इसके न तो जल निकासी हो सकी है न ही ट्रेनें बहाल हो पाई हैं।