स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में वेतन विसंगति को लेकर बुधवार को रेडियोलॉजी विभाग के संविदा कर्मचारियों ने फिर कामकाज बंद कर दिया। इसके चलते एमआरआई जांच कराने के लिए आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर कई जिलों से मरीज एमआरआई के लिए आते हैं। जांच न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।