भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) का 21वां दीक्षांत समारोह शनिवार को मुख्य सभागार में दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा। समारोह में कुल 728 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां और मेधावी छात्रों को 22 पदक प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष बीटेक 2026 बैच का प्लेसमेंट प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें 96.25 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन हुआ है। समारोह में आईआईएसईआर कोलकाता के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. अरविंद ए नाटू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. भीम सिंह और डिसेक्ट एआई के सीईओ व संस्थान के पूर्व छात्र अपूर्व कुमार मौजूद रहेंगे। संवाद