विजय संकल्प रैली के जरिये अपना दल ने दिखाई ताकत विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने प्रयागराज से दिया सियासी संदेश अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में अपना दल (एस) की ओर से आयोजित विजय संकल्प रैली के जरिये केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस रैली के बहाने पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें प्रयागराज समेत कई जनपदों से लोग पहुंचे। अनुप्रिया ने सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।