फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत शिविर में पहुंचे 16 परिवार, 65 लोग अब तक आए

विनीश कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 PM IST

प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच तटीय इलाकों से लोगों के सुरक्षित स्थानों की ओर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेवादा, अशोक नगर, गंगा नगर, कछार-मऊ कछार और राजापुर क्षेत्र से अब तक 16 परिवार राहत शिविर में पहुंच चुके हैं, जबकि कुल करीब 65 लोगों के आने की सूचना है। पिछली बार बाढ़ के दौरान सभी राहत शिविरों को मिलाकर यहां करीब 1200 से 1300 लोग पहुंचे थे। इस बार भी प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर तैयार किए हैं। कैंट हाईस्कूल सदर बाजार, स्वामी विवेकानंद स्कूल अशोक नगर और प्राइमरी विद्यालय राजापुर में शिविर बनाए गए हैं। ये शिविर करीब तीन किलोमीटर के दायरे में हैं। हालांकि अभी इन तीनों शिविरों में लोगों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल म्योर रोड स्थित बाबा चौराहा के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही प्रभावित परिवारों ने पहुंचना शुरू किया है। प्रशासन की ओर से यहां ठहरने के साथ भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। विवेक सिंह राहत शिविर केंद्र प्रभारी ने बताया कि शिविर में सुबह नाश्ते में सूजी का हलवा, चाय, केला व छोटे बच्चों के लिए दूध दिया जा रहा है। वहीं भोजन में दाल, चावल, सब्जी और पूरी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभावित लोगों के आने के साथ ही राहत शिविरों में व्यवस्थाओं को सक्रिय रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें