मेस की थाली में कभी अधपके चावल तो कभी खराब सब्जी...शिकायतें भी लगातार, लेकिन व्यवस्था जस की तस। शनिवार रात इसी नाराजगी में एएमयू के सर सैयद हॉल नॉर्थ के छात्र सड़क पर उतर आए। रात करीब 10:30 बजे छात्र वीसी आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।