एएमयू छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशी मंगलवार को यूनियन हॉल की छत से फाइनल स्पीच देंगे। पांच मिनट के भाषण में प्रत्याशियों को न केवल राष्ट्र निर्माण में छात्र नेतृत्व का योगदान बताना होगा, बल्कि विद्यार्थियों के सामने अपने विजन और प्राथमिकताओं को भी बताना होगा। यूनियन हॉल की छत पर कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया है। छात्राओं के लिए बैठने की जगह दायीं ओर होगी। सामने छात्र होंगे।