रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ अलीगढ़ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए सघन अभियान के दौरान विभाग की टीम ने मानव स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त 15 कुंतल खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया है। इस दौरान मिलावटखोरों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए विभागीय टीम पर गाड़ी चढ़ाने का भी दुस्साहस किया, जिसे पुलिस की मदद से नाकाम कर दिया गया।