अलीगढ़ के थाना मडराक अंतर्गत गंदा नाला बाईपास पर एक अज्ञात शव मिला। बाइक और मोबाइल फोन से उसकी पहचान बाल किशन (38) पुत्र राजेन्द्र, निवासी सराय पठान के रूप में हुई। शव पोस्टमाॅर्टम हेतु भेजा गया है। घटना के अनावरण के लिए टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने यह जानकारी दी।