आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक किशोरी को फुसलाकर भगा ले गया। उक्त मामले में पीड़िता के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि किरावली के ग्राम अभेंदोपुरा निवासी तरुण उनकी 16 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर ले गया है। घटना के समय किशोरी के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई और किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।