फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक ने फंदे से लटककर जान देने का किया प्रयास

आगरा के कस्बा फतेहाबाद के अवंतीबाई चौक स्थित पारस डेयरी के निकट रविवार सुबह एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। युवक के कमरे से आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने गेट तोड़कर युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दिवाकर पुत्र बलवंत सिंह निवासी पारस डेयरी, अवंतीबाई चौक थाना फतेहाबाद रविवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने गेट तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया परिजन की ओर से इस संबध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें