आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को मौसम अचानक से बदल गया। शाम होते-होते आसमान में बादल घिर आए और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने मूसलाधार रूप ले लिया। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।