फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर जलभराव..दिनभर रेंगते रहे वाहन

आगरा। बारिश से बुधवार को हाईवे (एनएच-19) पर हुए जलभराव ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। जगह-जगह वाहन जाम में फंस गए। 5 मिनट का रास्ता तय करने में घंटे से अधिक का समय लग गया। पुलिसकर्मी भी जाम को खुलवाने में नाकाम साबित रहे। दोपहर से शाम तक वाहन रेंगते रहे। लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग लगी हैं। कई जगह रास्ता संकरा हो गया है। बुधवार को रुक-रुककर हुई बारिश से हाईवे पर पानी भर गया। ऐसे में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने लगा। लंगड़े की चौकी से भगवान टॉकीज तक वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। बसों, ट्रकों के साथ ही अन्य वाहन फंस गए। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने की कोशिश में लगे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यही हाल आईएसबीटी से सिकंदरा तक का भी रहा। गुरुद्वारा कट को पार करने में 30-35 मिनट का समय लगा। यही हाल शाम चार बजे से 7 बजे तक रहा। इसके अलावा बोदला, शाहगंज, लोहामंडी रोड पर बारावफात के जुलूसों के कारण डायवर्जन किया गया। यहां पर भी लोगों को जाम में फंस गए। एमजी रोड पर भी बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने की वजह से वाहनों की रफ्तार कम रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें