फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चर्चित राज चौहान हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में हुई 23 जनवरी को चार्चित राज चौहान की हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे नूरानी मस्जिद, शाह नगर बंबा स्थित उसके घर के पास से दबोचा। आरोपी के खिलाफ ट्रांस यमुना थाने में हत्या समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि वांछित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को मुखबिर से इरफान के शाह नगर बंबा में मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी इरफान मलिक पुत्र पप्पू खां के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले, मारपीट, जुआ और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें