फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में नहीं मिली छात्रा, लेखपाल को आज कोर्ट ले जाएगी पुलिस

आगरा। एमएम गेट थानाक्षेत्र से लापता हुई बाह के रुदमुली गांव की छात्रा सोमवार को भी यमुना में नहीं मिली। एसडीआरएफ की टीम ने कचौराघाट में घंटों तलाश की। उधर, पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत को हिरासत में ले रखा है। पुलिस के मुताबिक, शिवजीत ने पूछताछ में कबूला था कि 24 सितंबर को भगवान टॉकीज पर छोड़ी गई छात्रा फतेहाबाद रोड स्थित उसके किराए के कमरे पर आकर रहने लगी थी। वह शादी की कह रही थी, जबकि वो पहले से शादीशुदा है। उसने फांसी लगा ली। वह डॉक्टर के पास लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे वो डर गया। शव और मोबाइल कचौराघाट स्थित यमुना नदी में फेंक आया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवती की तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें