फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डीजीपी का पीआरओ बताकर एएसआई की नाैकरी का झांसा, ठगे 13.25 लाख

आगरा। डीजीपी का पीआरओ बता एक शख्स से बीएलओ की बात कराकर धोखाधड़ी कर ली गई। आरोप है कि दो लोगों ने उनके बेटे की पुलिस विभाग में एएसआई (लिपिक) की नाैकरी लगवाने का झांसा दिया था। व्हाट्सएप पर परीक्षा परिणाम की फर्जी पीडीएफ फाइल भी भेजी। मगर, अधिकृत वेबसाइट पर नाम नहीं देखकर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। न्यू जनता काॅलोनी, मुस्तफा क्वार्टर निवासी अरविंद कुमार सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सुनीता सक्सेना शिक्षिका हैं। रोहता क्षेत्र में बीएलओ का कार्य देख रही हैं। वहीं उनकी मुलाकात वीरू शर्मा से हुई। उसने खुद को समाजसेवी बताया। लखनऊ में बड़े अधिकारियों से संबंध का दावा किया। कुछ समय बाद उसने फोन पर संपर्क किया। कहा कि आपके बेटे ने एएसआई क्लर्क की परीक्षा दी है। वह उसका चयन करा सकता है। उसके संबंध डीजीपी के पीआरओ से हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें