फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दंपती के दो बैंक खातों से 1.92 लाख रुपये पार

आगरा। सदर के सैनिक विहार, देवरी रोड निवासी राय सिंह और उनकी पत्नी सुमन देवी के पंजाब नेशनल बैंक के दो खातों से 1.92 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिए। थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राय सिंह ने बताया कि 7 सितंबर को शाम करीब 7:24 बजे उनके मोबाइल पर लगातार खाते से रकम निकलने के मैसेज आए। मैसेज देखने पर पता चला कि दोनों खातों से कुल 1,92,000 रुपये 11 बार में निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की और दोनों खाते बंद करा दिए। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें