बटेश्वर। बटेश्वर-कलीजर मार्ग स्थित वनखंडेश्वर मोड़ तिराहे पर सोमवार को वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उनका एक पैर टूट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालू (36) निवासी सुंदरपुरा, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद सोमवार को बाइक से शिकोहाबाद गए थे। लौटते समय वनखंडेश्वर मोड़ तिराहे के पास सामने से आई तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन समेत चालक भाग निकला।