मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दबोह गांव निवासी जनवेद सिंह दोहरे ने किरावली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, 12 सितंबर को उनका पुत्र नीतेश दोहरे अपने दोस्त विष्णु राठौर के साथ ट्रक आरजे 11 जीडी 4406 लेकर ग्वालियर से दिल्ली जा रहा था। दक्षिणी बाईपास स्थित कराहरा अंडरपास के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया। नीतेश और उसका दोस्त विष्णु नीचे उतरकर टायर चेक कर रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक एचआर 47 जी 8990 ने नीतेश को टक्कर मार दी। इसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। ग्वालियर के अस्पताल में 14 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।