फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फाटक 523 पांच से 7 सितंबर तक रहेगा बंद, 522 और अंडरपास 524 से गुजरेगा यातायात

Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 12:43 PM IST

आगरा। ईदगाह-बिचपुरी के बीच फाटक संख्या 523 पर 3 से 7 सितंबर तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात 5 सितंबर सुबह आठ बजे से 7 सितंबर रात 11 बजे तक बंद रहेगा। वाहन चालकों के लिए फाटक संख्या 522 और अंडरपास 524 से होकर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा-बांदीकुई रेलखंड पर ईदगाह-बिचपुरी के मध्य फाटक संख्या 523 पर मरम्मत किया जाना प्रस्तावित है। कार्य को सड़क यातायात जारी रखते हुए करना संभव नहीं है। इसलिए फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फाटक बंद रहने की अवधि में फाटक संख्या 522 अथवा अंडरपास 524 से होकर निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और रेल सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य में सहयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें