आगरा। एमजी रोड के रावली पर सोमवार को वाहनों का दबाव अधिक होने से एक घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात सामान्य कराने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। यही हाल सुल्तानगंज पुलिया का भी रहा। सर्विस रोड पर वाहन फंसे रहे। स्कूलों की छुटटी के बाद वाहनों में विद्यार्थियों का भी हाल बेहाल हो गया।